गंगा की धार में घाट किनारे बहकर पहुंचे 2 शव, एक रस्सी से बंधे थे दोनों बॉडी, बालू माफियाओं की फायरिंग में मौत की आशंका

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। गंगा नदी में एक साथ दो लाशों के मिलने से हड़कंप मच गया है। मामला पीरबहोर थाना क्षेत्र के गांधी घाट का है। जहां गंगा की तेज धारा में बह कर आए शव एनआईटी घाट के किनारे पहुंच गया है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि शव मिलने की सूचना पर पीरबहोर की पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को बाहर निकालने की कवायद में जुट गई है।

देखा जाए तो दोनों शव एक रस्सी के सहारे आपस में बंधे हुए हैं। जिसे देख देखने वाले लोग कई तरह के अनुमान लगाते नजर आ रहे हैं। रस्सी से एक साथ बने शव की कहानी कई तथ्यों को दर्शा रही है। दरअसल बीते 2 दिन पहले बिहटा के अमीनाबाद इलाके में बालू माफियाओं के दो गुटों के बीच सैकड़ों राउंड गोलियां बरसाई गई थी। जिसमें कई लोगों के मरने की खबरें आई थी।

हालांकि इसमें पुलिस ने एक की मौत की पुष्टि की है। वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो इस गोलीबारी में दर्जनों लोग के लापता होने की बात कही जा रही है। ऐसे में गंगा नदी में बह कर आए 2 शवों के मिलने से लोगों में चर्चा का विषय आम हो गया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह उसी रंजिश में गोलीबारी का नतीजा है। जिसमें 2 लोगों के शव बहकर यहां आया है। फिलहाल पुलिस शव को निकालने की कवायद में जुटी है वही शव के निकलने के बाद पोस्टमार्टम और पहचान से ही क्लियर हो पाएगा कि आखिर किन वजहों से शवों को  गंगा में डाला गया है।

Share This Article