औरंगाबाद। राजद पार्टी के रीढ़ कहे जाने वाले रामनरेश सिंह की आकस्मिक मौत के बाद राजद पार्टी के कार्यकर्तायों में मातम पसर गया है।

आज रामनरेश सिंह की निधन पर जिला से लेकर जिला के सभी प्रखंडों में भी राजद पार्टी के द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमे पार्टी के सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रहकर उनकी आत्मा की शांति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की या वही जिला प्रवक्ता शंकर यदुवेन्दु ने उनकी चरित्र चित्रण से भी लोगो को अवगत कराया।एव्म उनके विचार पर चलने का लोगो से आवाहन भी किया है।
वहीं दाउदनगर अनुमंडल में शोक सभा का सम्बोधन करते हुए यादव महासभा के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह यादव ने भी उनके खोने का दुख प्रकट किया है।