मोकामाः गंगा नदी के टाल क्षेत्र में नहाने गया किशोर नदी की बाढ़ में डूब गया। गोताखोरों की सहायता से उसका शव निकाला गया। मृत युवक राम नगर का रहने वाला था। जहां मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। मामले में घोसवरी पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज कर तफ्तीश शुरु कर दी है।
घटना के बारे में बताया गया कि किशोर गुरुवार सुबह गंगा नदी के टाल क्षेत्र में नहाने के लिए गया हुआ था। इस दौरान वह नदी की गहराई का अनुमान नहीं लगा सका और डूब गया। बाद में जब उसकी खोज शुरु हुई तो घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद गोताखोरों की सहायता से उसका शव निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे।