News PR Live
आवाज जनता की

जंगली जानवर ने धान काटने के दौरान महिला के ऊपर किया हमला,गंभीर रूप से जख्मी महिला का इलाज के दौरान हुई मौत।

- Sponsored -

- Sponsored -

 

- Sponsored -

- Sponsored -

पिछले दिनों भागनबीघा थाना क्षेत्र इलाके के सामावाद गांव निवासी विनोद कुमार के 45 वर्षीय पत्नी आशा देवी को जंगली जानवर ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। जिसने इलाज के क्रम में दम तोड दिया। इस संबंध में मृतक महिला आशा देवी के पति विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पति-पत्नी 31 तारीख को खेत में काम कर रहे थे और जब विनोद कुमार घर खाना खाने के लिए घर गए इसी दौरान महिला अकेले में ही खेत में धान काट रही थी तभी अचानक जंगली जानवर (सियार ) ने महिला के ऊपर हमला करते हुए गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।शोरगुल होने पर घटना की जानकारी रिस्तेदारो को हुई।जख्मी हालत में महिला की बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई।दरअसल रहूई प्रखंड में लगातार जंगली जानवरों का आतंक जारी है अब तक रहुई प्रखंड के अंबा हवनपुरा मई फरीदा कथराई पंचायत में दर्जनों इंसान और मवेशियों को अपना निशाना बना चुकी है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.