जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह मे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के अलावे बिहार राज्य के कोने-कोने से पहुंचेंगे लोग।

Patna Desk

 

 

आज रहुई प्रखंड के सोनसा गांव के ग्रामीणों के लिए वाकई एक स्वर्णिम दिन होगा क्योंकि 24 जनवरी को इसी गांव में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा। जिसमें भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के अलावे बिहार राज्य के कोने-कोने से लोग इस जयंती समारोह में शिरकत करेंगे। इस जयंती समारोह को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। वही इस तैयारी में जुटे कार्यकर्ता विपिन यादव ने कहा कि कल बिहार की राजनीति का शुभ दिन है। इस शुभ दिन के मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी राजनीतिक चर्चा कर हुंकार भरने का काम करेगे। उन्होंने कहा कि हमारे पास एक ऑप्शन पूरी तरह से ब्लॉक है।

लेकिन हमारे नेता आरसीपी सिंह किसी भी कीमत में जदयू में और ना ही महागठबंधन में जा सकते हैं। बाकी क्या बचा रहा है इसका अनुमान आप लोग लगा सकते हैं। उन्होंने इशारों इशारों में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह के मौके पर नई पार्टी की घोषणा का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन से सत्ता पक्ष के लोग काफी घबरा चुके हैं और वह घूम घूम कर लोगों को इस कार्यक्रम में नहीं जाने के लिए दिग्भ्रमित कर रहे हैं ताकि किसी तरफ इस कार्यक्रम को ब्रेक किया जाए सके लेकिन 24 जनवरी को रहुईं प्रखंड की जनता यह बता देगी की जननायक कर्पूरी ठाकुर कितने अनुयायी है।

Share This Article