News PR Live
आवाज जनता की

ट्रक और बाइक की टक्कर में महिला समेत 2 की मौत, एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के सिवान से है जहां सराय ओपी थाना क्षेत्र के चांप ढाला के ओवर ब्रिज पर बुधवार की देर रात ट्रक और बाइक की भीषण सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। वहीं घटना में मृतकों की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बडरम गांव निवासी स्व.दया राम का 28 वर्षीय पुत्र रामसेवक राम तथा सराय ओपी थाना क्षेत्र इलाके के बैसाखी निवासी मुन्ना राम की 36 वर्षीय पत्नी मिन्ता देवी थी।

- Sponsored -

- Sponsored -

तीसरा वहीं मुन्ना राम गंभीर रूप से घायल है। बताया गया कि सभी लोग एक ही बाइक पर सवार होकर सराय ओपी थाना क्षेत्र के वैशाखी से हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बडरम रिश्तेदार रामसेवक राम के यहां जा रहे थे। तभी ओवरब्रिज पर लगे एक ट्रक से इनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

घटनास्थल पर ही 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि हादसे में मुन्ना राम की स्थिति गंभीर बनने के बाद उन्हें आनन-फानन में सीवान के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। उसके बाद उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है जहां उसकी इलाज चल रही है। इधर घटना की जानकारी के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.