दिल्ली से आगरा तक जानें वाली नेशनल हाईवे का काम तेजी से, इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा, जानिए….

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) आगरा खंड ने उत्तरी बाइपास के कार्य को समय से पूर्व पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। बता दे की इसी कड़ी में दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे स्थित रैपुरा जाट के पास फ्लाईओवर के कार्य में तेजी लाई गई है। दो दर्जन छोटे और बड़े पुल भी तेजी से बनाए जा रहे हैं। 483 करोड़ रुपये से बन रहा बाइपास यमुना एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा। अब तक 65 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। दिसंबर, 2024 तक बाइपास बनकर तैयार हो जाएगा।

नेशनल हाईवे-19 आगरा शहर से होकर गुजरता है। वाहनों का दबाव कम करने के लिए उत्तरी बाइपास बनाया जा रहा है। हाईवे स्थित रैपुरा जाट से मिडावली हाथरस तक यह बाइपास बनेगा। छह लेन के बाइपास का निर्माण मार्च, 2025 तक होना है, लेकिन एनएचएआइ आगरा खंड की टीम इससे पूर्व काम पूरा कर लेगी। एनएचएआइ के एक अधिकारी ने बताया कि यमुना नदी में पानी कम है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article