News PR Live
आवाज जनता की

दुर्गावती में शराब के नशे में झूम रहे दस शराबियों को पुुलिस ने धर दबोचा।।

कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से पुलिस ने अभियान चलाकर शराब के नशे में तांडव कर रहे आधा दर्जन शराबियों को पकड़ लिया

- Sponsored -

- Sponsored -

 

NewsPRLive-कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से पुलिस ने अभियान चलाकर शराब के नशे में तांडव कर रहे आधा दर्जन शराबियों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने पकड़े गये सभी लोगों को थाने लायी। जहां सभी लोगों का ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच किया गया तो सभी लोग शराब के नशे में पाये गये। जिसके बाद पुलिस ने उक्त सभी के खिलाफ कागजी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

शराब के नशे में पकड़े गये लोगों में कर्मनाशा का संदीप जायसवाल व रामजी राम ग्राम जमुनी दोनों थाना दुर्गावती के रहनेवाले हैं। राकेश कुमार सदैयराजा सदैय व गोविंदा कुमार दोनों अंधा मंड मधुबनी के रहनेवाले हैं। जंगली राम शेरपुर कला गाजीपुर का रहनेवाला है।

दीपेंद्र कुमार मधुबनी का रहनेवाला है। नंद लाल यादव गाजीपुर का रहनेवाला है। मंगरू डोम नौबतपुर थाना सैयदराजा चंदौली का रहनेवाला है। श्रीनिवास त्रिपाठी ग्राम बरहनी थाना कंदवा जिला चंदौली का रहनेवाला है। पुलिस ने शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पुलिस हिरासत में भभुआ भेज दिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.