डीएन मौआर
औरंगाबाद। दाउदनगर थाना क्षेत्र के करमाही पुल के पास रविवार सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया है। शवकी पहचान दाउदनगर के पटेल नगर मोहल्ला निवासी गुड्डू कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वह पांच दिन से लापता था। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने में जुट गई है।

गौरतलब है की दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय के पटेल नगर निवासी गुड्डू कुमार आज पांच दिनों से लापता बताया जा रहा था। जिसका शव आज पांच दिन बाद नहर के पास से बरामद किया गया है। बताया जाता है कि वह दाउदनगर के भखरुआं मोड़ पे गया रोड स्थित एक होटल में काम करता था। वही परिजनों का यह भी कहना है कि मृतक मानसिक रूप से असंतुलित भी था, लेकिन होटल में काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। इसकी गुमशुदगी की सूचना दाउदनगर थाना को भी दे दी गयी थी। लेकिन आज शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी सी फैल गई जिसकी सूचना पाकर दाउदनगर थाना मौके पर पहुँच शव को अपने कब्जे में लेते हुये आगे की प्रक्रिया में जुट गई है।