एक्सक्लूसिव/ कुमार विक्रांत
पटना पीरबहोर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नोटों का बंडल दिखाकर ठगी करने वाला गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
इस तरह आये पकड़ में
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए ठग बाकरगंज के एक दुकान में गया थे। जहां उन्होंने उपर और नीचे असली नोटो के बंडल के बीच में उसकी साइज का पेपर रख कर ठगी करने की कोशिश की है। झांसा देकर लाखो की ठगी करने के फिराक में थे गिरफ्तार आरोपी। लेकिन उससे पहले ही दुकानदार को उनकी नियत पर शक हो गया।

ढाई लाख नगद और पांच लाख से अधिक का नोट का बंडल बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार लोगो के पास से ढाई लाख नगद और पांच लाख से अधिक का नोट का बंडल बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।