News PR Live
आवाज जनता की

पुलिस कर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द, पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार में पुलिस कर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। बता दें कि 26 सितंबर से 8 अक्टूबर तक की सभी छुट्टियां रद्द है। ये आदेश पुलिस मुख्यालय से पारित किया गया है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सभी पुलिसकर्मियों को हाजिरी लगानी होगी।

- Sponsored -

- Sponsored -

कहा गया कि विशेष परिस्थिति में कर्मियों को छुट्टी मिलेगी। इसके अलावा उनको कोई छुट्टी नहीं दी जाएगी। बाकी हर प्रकार की हॉलीडे रद्द कर दी गई हैं। बता दें कि अपर पुलिस महानिदेशक लॉ एंड ऑर्डर ने ये आदेश जारी किया है। जिसका हर पुलिस कर्मी को पालन करना है।आदेश में कहा गया है कि, दाे वर्षों के बाद इस बार दुर्गा पूजा धूमधाम से मनायी जाएगी जिसे लेकर विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द की जाती हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.