फाइलेरिया की दवाई खाने से दर्जनों स्कूली बच्चे हुए बीमार ,मायागंज अस्पताल में चल रहा सभी का इलाज।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र के उर्दू बाजार ठाकुरवारी स्थित मध्य विद्यालय उर्दू बाजार स्कूल के बच्चों की फाइलेरिया की दवाई खाने तबीयत बिगड़ गई।बता दे  दर्जनों बच्चों की तबीयत बिगड़ी , सभी बीमार बच्चों को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह खबर जानते ही सभी अभिभावक स्कूल पर टूट पड़े और काफी आक्रोश में दिखे, देखते ही देखते विद्यालय में अफरा तफरी का माहौल हो गया। वहीं भीड़ को संभालने के लिए पुलिस प्रशासन दौरी तो दूसरी ओर बच्चों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में चिकित्सक भी लगे हुए हैं।कई बच्चों ने खुद से कहा कि स्कूल में फाइलेरिया की दवा दी गई थी उसके बाद हम लोग बीमार हुए हैं वही जिला प्रशासन मामले की जांच कर रही है एवं मायागंज अस्पताल के कई चिकित्सक बच्चों के इलाज में लगे हुए हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article