सुजीत सिन्हा
शेखपुरा। नगर परिषद के अस्थाई कर्मचारी आज से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर चले गए हैं, जिसके कारण स्वच्छता और पेयजल पर प्रतिकुल असर पड़ सकता है।

अस्थाई कर्मचारी संघ की मांग है कि प्रति दिन 427 रुपया मजदूरी 50 लाख का बीमा, ड्रेस सहित अन्य मांगों के समर्थन में आज से हड़ताल पर चले गए है। मजदूर संगठन का कहना है कि पूर्व में भी हड़ताल हुआ था तो सरकार द्वारा लम्बित मांग को पूरा करने का आश्वाशन दिया गया लेकिन आज तक मांग को पूरा नही किया गया है।