News PR Live
आवाज जनता की

मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे पर मंत्री नित्यानंद राय ने दिया बड़ा बयान, सीएम की चुटकी लेते हुए कही ये बात

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नीतीश के दिल्ली दौरे पर चुटकी ली है। नित्यानंद राय ने कहा है कि नीतीश कुमार का दिन इतना खराब हो गया है कि वे दर-दर भटकने को विवश हो गए सोनिया गांधी से लालू-नीतीश की मुलाकात पर तंज करते हुए नित्यानंद राय ने कहा है कि आज नीतीश कुमार की हालत ‘दे दे राम.. दिला दे राम, देने वाला सीताराम’ जैसी हो गई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

आज ऐसा दिन आ गया है कि नीतीश कुमार दर-दर भटक रहे हैं। आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी नीतीश को आश्रम चले जाने की सलाह दे रहे हैं। नीतीश के अपने ही लोग उनका अपमान कर रहे हैं। नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों के साथ जो नाइंसाफी की, जनता अब उनका नाम तक नहीं लेना चाह रही वहीं केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने इस दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर जमकर हमला बोला।

नित्यानंद राय ने कहा कि ललन सिंह को न तो राजनीत का अनुभव है और ना ही किसी और चीज की जानकारी। अगर अनुभव होता तो उन्हें पता होता कि पूर्णिया एयरपोर्ट की स्वीकृति केंद्र सरकार ने दे दिया है। बिहार सरकार के निकम्मेपन के कारण जमीन अधिग्रहण में परेशानी आ रही है। उन्होंने बिहार सरकार को चेतावनी दी कि पूर्णिया एयरपोर्ट जल्द से जल्द बनकर तैयार होगा, नीतीश की सरकार उसमें बाधा न डाले।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.