चंदन पांडेय
गिरिडीह। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा संयुक्त आदेश जारी कर जानकारी दी गई कि आगामी मुहर्रम-2020 एवं करमा का त्योहार दिनांक 30.08.20 को चंद्रमा के दृष्टिगोचर होने के अनुसार मनाया जाएगा।

कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुहर्रम के अवसर पर जिले के विभिन्न अखाड़ा/जुलूस/मेला/मंच आदि का आयोजन नहीं किया जाएगा एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु जुलूस/अखाड़ा/मेला/मंच जैसे गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता होती है। इस वर्ष कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के कारण मुहर्रम का जुलूस नहीं निकालने की अनुमति दी गई है। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से सामाजिक दूरी, फेस मास्क एवं कोविड-19 नियमों का अनुपालन करना अनिवार्य होगा।
जिससे मुहर्रम पर्व शांतिपूर्वक गुजरे एवं सांप्रदायिक सद्भाव बना रहे।
- सभी थाना प्रभारी अपने-अपने स्तर से सभी संवेदनशील स्थानों पर चौकीदार/पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करेंगे।
- मोहर्रम 2020 के अवसर पर जिला स्तर एवं अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है जो दिनांक 29.08.20 से 31.08.20 के पूर्वाहन तक कार्यरत रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष एवं अनुमंडलीय नियंत्रण कक्ष का स्थान एवं दूरभाष संख्या में निम्न प्रकार है:-
जिला नियंत्रण कक्ष:- 06532-228829
खोरी महुआ नियंत्रण कक्ष:- 7766081647, 9430187766
डुमरी नियंत्रण कक्ष:- 9431313378, 9102292679
बगोदर नियंत्रण कक्ष:- 9431394384, 9572940317