News PR Live
आवाज जनता की

वंदे भारत नृत्य उत्सव 2023: ग्रैंड फिनाले की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 980 डांसर्स का हुआ चयन।

प्रतियोगिता पहले दिन 19 दिसंबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित की गई। प्रतियोगिता 20 दिसंबर को आयोजित की जा रही है और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता (ग्रैंड फिनाले) में भाग लेने के लिए 980 डांसर्स चुने गये हैं

- Sponsored -

- Sponsored -

NewsPRLive: संस्कृति मंत्रालय ने वंदे भारत नृत्य उत्सव 2023 की दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता (ग्रैंड फिनाले) का आयोजन किया है। प्रतियोगिता पहले दिन 19 दिसंबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित की गई। प्रतियोगिता 20 दिसंबर को आयोजित की जा रही है और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता (ग्रैंड फिनाले) में भाग लेने के लिए 980 डांसर्स चुने गये हैं।

ग्रैंड फिनाले में 20 दिसंबर 2022 की शाम को विशेष समारोह भी होगा, जिसमें लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन तथा उत्तर पूर्वी क्षेत्र मंत्री श्री जी.के. रेड्डी, संस्कृति तथा संसदीय कार्य राज्यमंत्री श्री अर्जुन मेघवाल, संस्कृति तथा विदेश राज्यमंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी और रक्षा राज्यमंत्री श्री अजय भट्ट भी उपस्थित होंगे।

- Sponsored -

- Sponsored -

वंदे भारत नृत्य उत्सव 2023, गणतंत्र दिवस समारोह 2023 के तत्वावधान में संस्कृति और रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित की जा रही नृत्य प्रतियोगिता है। यह प्रतियोगिता तीन चरणों- राज्य- केंद्रशासित स्तर, क्षेत्र स्तर तथा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही है।

15 अक्टूबर से 10 नवंबर 2022 तक 17 से 30 आयु वर्ग के प्रतिभागियों से लोक/ जनजातीय, शास्त्रीय और समकालीन/फ्यूजन की विधाओं में प्रविष्टियां आमंत्रित की गई थीं। संस्कृति मंत्रालय के सात क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों द्वारा 17 नवंबर से 10 दिसंबर 2022 तक राज्य-केंद्र प्रशासित क्षेत्र स्तर और क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है।

फाइनलिस्ट में से चुनी गई 500 डांसर्स नारी शक्ति विषय पर गणतंत्र दिवस 2023 के दौरान भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन करेंगी। इसके लिए जाने-माने कोरियोग्राफरों, संगीतकार, लेखक तथा क्रिएटिव डिजाइनरों की एक क्रिएटिव टीम को नियुक्त किया गया है ताकि निर्बाध सांस्कृतिक शो की संकल्पना की जा सके।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.