News PR Live
आवाज जनता की

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर खेल भवन – सह – व्यायामशाला किशनगंज में डीएम श्रीकांत शास्त्री की उपस्थिति में योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

- Sponsored -

- Sponsored -

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2023 को खेल भवन – सह – व्यायामशाला किशनगंज में डीएम श्रीकांत शास्त्री की उपस्थिति में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में जिला प्रशासन और जिला गंगा समिति के साथ इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी का सहयोग प्राप्त हुआ।

- Sponsored -

- Sponsored -

जिलाधिकारी ने सबको अपने स्वस्थ्य जीवन हेतु योग अपनाने की बात कही। *करें योग रहे निरोग* की तर्ज पर जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी समेत आम जन सभी ने खेल भवन में आयोजित योग में भाग लिया।

कार्यक्रम में स्पर्श गुप्ता उप विकास आयुक्त,अनुज कुमार अपर जिला दंडाधिकारी,संदीप कुमार जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अमिताभ कुमार गुप्ता अनुमंडलाधिकारी एवं जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी, आभाष कुमार (मिक्की साहा)सचिव इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी,स्थानीय स्पोर्ट्स पर्सन,आम नागरिक काफी संख्या में उपस्थित रहे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.