अंतिम सोमवारी पर बाबा भोलेनाथ को जल अर्पण करने के लिए लाखों शिव भक्त भागलपुर से हुए रवाना

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK – भागलपुर सावन के पांचवें एवं अंतिम सोमवारी पर बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए भागलपुर से लाखों शिव भक्त पैदल रवाना हुए ।भागलपुर के एस एम कॉलेज गंगा घाट ,बरारी सीढ़ी घाट ,जहाज घाट सहित कई घाटों से शिव भक्त ने गंगाजल भरा यह सभी शिव भक्त बाबा बासुकीनाथ जेठौर नाथ एवं गोड्डा के शिव मंदिर सहित कई मंदिरों में बाबा भोलेनाथ पर जल अर्पण करेंगे।

बाबा भोलेनाथ पर जल अर्पण करने जा रहे हैं भक्तों के लिए भागलपुर के विभिन्न संगठनों के द्वारा सेवा शिविर लगाया गया जहां पर भक्तों को ठंडा पानी, नींबू पानी सहित फल का वितरण किया गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन के द्वारा भी हर एक चौक चौराहे पर पुलिस बल तैनात किए गए थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article