अकबरनगर थाना क्षेत्र के इंग्लिश चिचरौन में चचेरा भाई एंव चचेरा भाभी ने ही अपने सगे चचेरा भाई , चचेरा चाची को घर से किया बेघर।

Patna Desk

 

भागलपुर सुलतानगंज प्रखण्ड के इंग्लिश चिचरौन पंचायत के वार्ड 10 में चचेरा भाई, चचेरा भाभी, एंव बडे पापा के द्वारा जमीन पर अबैध कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है| वही इस मामले में इंग्लिश चिचरौन के रहनेवाले सागर कुमार ने बताया कि हमारे दादा लाले साह के नाम से12 डिसमिल जमीन है|

हमारे दादा के पांच पुत्र है| उस जमीन पर अलग अलग हिस्सो में सभी परिवार के लोग रहते हैं| हमारे पिता दिनानाथ साह के हिस्से कि जमीन पर हमारे चचेरा भाई राजीव कुमार उर्फ ओम कुमार अबैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं| मना करने पर कहते हैं कि तुम्हारे पिता दिनानाथ साह से खिला पिला कर हम अपने पत्नी विभा देवी के नाम से रजिस्ट्री करवा लिए है| जबकि हमारे पिता दिनानाथ साह 30 वर्ष पुर्व घर छोड़कर चले गए हैं| और इस जमीन का बटवारा अबतक नहीं है| और ऐसा कहने पर लगता है कि हमारे पिता को यह लोग कही छुपाकर रखा है| या तो हमारे पिता को जान मारकर फेंक दिया है| इस मामले को लेकर अकबरनगर थाना में लिखित आवेदन देकर कानुनी कार्यवाही की मांग किया है| वही पुलिस पुरे घटना को लेकर छानबीन में जुट गई है|

Share This Article