अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,बिहार प्रान्त का 65वाँ संयुक्त प्रांतीय अधिवेशन का हुआ आयोजन।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर, मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बिहार प्रान्त का 65वाँ संयुक्त प्रांतीय अधिवेशन पटना के गर्दनीबाग स्थित गेट पब्लिक लाइब्रेरी में 26 जनवरी से 28 जनवरी तक आयोजित हुआ। इस अधिवेशन का उद्धघाटन मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर एवं अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ला ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानन्द जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया। अधिवेशन में दो विषयों शैक्षणिक संस्थानों में हस्तक्षेप बंद कर शैक्षिक सुधार हेतु ठोस कदम उठाए जाएं एवं विकसित बिहार के लिए समेकित विकास नीति आवश्यक पर प्रस्ताव पारित किया गया। अधिवेशन के अंतिम दिन बिहार प्रान्त को दो भाग उत्तर बिहार एवं दक्षिण बिहार में संगठन दृष्टि से विभाजित किया गया। दक्षिण बिहार की प्रान्त कार्यकारिणी की घोषणा प्रान्त अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार ने किया। जिसमें कैमुर जिले के जिला प्रमुख अखिलेन्द्र नाथ तिवारी, जिला संयोजक सुशील कुमार दुबे, जिला सह संयोजक पीयूष श्रीवास्तव और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आलोक श्रीवास्तव, डॉ उदय प्रताप सिंह, रिशु उपाध्याय, विवेक पाण्डेय को दायित्व दिया गया। इसकी जानकरी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बिहार के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आलोक श्रीवास्तव ने दी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article