News PR Live
आवाज जनता की

अगवानी गंगा घाट स्थित नदी की कई है मान्यता, श्रद्धालु स्नान और मंदिरों में जलाभिषेक कर पैदल बोलबम के लिए निकले

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खगड़िया में परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध व बहुचर्चित अगवानी गंगा घाट पर सावन महीने की दूसरी सोमवारी को लेकर गेरुआ वस्त्र धारी से पुरा क्षेत्र गरूवामय हो गया। क्षेत्रों के चारों ओर बोलबम की जयकारे से इलाका गुंजायमान हो गया। श्रद्धालु अगुआनी गंगा घाट पहुंच विधिवत स्नान कर पुरे भक्ति भाव और आस्था के साथ मां गंगा की पुजा अर्चना कर बोलबम की जयकारे के साथ विभिन्न शिवालयों जैसे सिंघेश्वर मंदिर, तिलेश्वर मंदिर, फुलेश्वर मंदिर और महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने खातिर पैदल रवाना हुए।

- Sponsored -

- Sponsored -

खासकर उत्तरवाहिनी अगवानी गंगा घाट पर तो एक अलग ही मेला लगा दिखाई देता है। क्योंकि यहां की गंगा उत्तरी छोड़ में होने और मां गंगा की अद्भुत शक्तियां और पवित्र नदियां होने के चलते खगड़िया, बेगूसराय, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, पुर्णियां आदि कई जिलों के लाखों भोलेभक्त गंगा स्नान कर मरबा भोले नगरी, सिन्हेश्वर स्थान, कुशेश्वरस्थान आदि भोलेनाथ धाम को जाने खातिर गंगा स्नान कर, भक्ति भाव के साथ पुजा पाठ कर जल भर पैदल एक सौ से ज्यादा किलोमीटर दुरी तय कर बाबा भोलेनाथ धाम में जलार्पण करने पहुंचते हैं।

खगड़िया से राजीव की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.