अजगैविनाथ धाम में गुरु पुर्णिमा के दिन हजारों कांवरियों ने आस्था की डुबकी लगाई।

Patna Desk

 

भागलपुर सुलतानगंज के अजगैविनाथ धाम में गुरु पुर्णिमा को लेकर बिहार झारखंड, नेपाल, बंगाल, डार्जिलिंग के हजारों कांवरियों ने सोमवार के तडके सुबह से ही आस्था की डुबकी लगाते हुए हर हर महादेव के जयकारों के साथ बैधनाथ धाम के लिए रवाना हुए| वही नेपाल, झारखंड के कांवरियों ने बताया कि इस बार जिला प्रशासन के कांवरियों के लिए अच्छी व्यवस्था गंगा घाट में किए हैं| हर साल की इस वर्ष भी अच्छी व्यवस्था है|बाबा भोलेनाथ हम सबों की सारी मनोकामनाएं पुर्ण करने पर हर वर्ष बाबा भोलेनाथ को जल चढाने अजगैविनाथ धाम से पैदल बैधनाथ धाम देवघर जाते हैं| वही गंगा घाट के पुरोहित ने बताया कि गुरु पुर्णिमा के हजारों कांवरियों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर देवघर के लिए रवाना हुए हैं| आज गुरु पुर्णिमा होने पर शुभ दिन माना गया है| इसलिए काफी संख्या में कांवरियों की भीड पहुंचे हैं| इसको लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर गंगा घाट से लेकर कच्ची कांवरिया पथ तक सुरक्षा व्यवस्था के कडे इंतजाम किया गया था|

Share This Article