अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से 55 साल के व्यक्ति की मौत, आक्रोशित लोगों ने तीन घंटे तक NH को कर दिया बाधित

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर के घोघा मुख्य मार्ग एनएच- 84 फाजिलपुर के पास अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान फाजिलपुर निवासी जगदल्ली मंडल के 55 वर्षीय पुत्र धरमदेव मंडल के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर परिजन आक्रोशित हो गए।

जिसके बाद एनएच -84 को 3 घंटे तक जाम कर दिया। जिसके बाद आक्रोशित लोग प्रदर्शन करते रहे और प्रशासन के खिलाफ नारे लगाने लगे। इधर घटना की सूचना मिलने पर सन्हौला पुलिस भी मौके पर पहुंची। जहां कड़ी मशक्कत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों को शांत करवाया।

वहीं पुलिस ने सरकारी मुआवजा दिलवाने का भरोसा दिलायाय़ आपको बता दें कि धर्मदेव मंडल को दो पुत्र एवं दो पुत्री है। घटना के बाद परिजन का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा।

रिपोर्ट:-श्यामानंद सिंह भागलपुर

Share This Article