अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार की मौके पर ही हुई मौत

Patna Desk

 

NEWSPR DESK- भागलपुर,बायपास थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर एक स्कूटी सवार की मौत हो गई। घटना देर रात सवा दस बजे की हैं।मृतक मो.आजम (45) जगदीशपुर के पुरैनी गांव का रहने वाले हैं। मो.आजम पुरैनी वार्ड- आठ के पूर्व पार्षद थे। वह पूर्णिया स्थित अपने ससुराल धमदाहा से वापस अपने घर पुरैनी जा रहे थे।

 

तभी बायपास स्थित एक होटल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को लेकर मायागंज अस्पताल पहुंचाया। मगर अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस के द्वारा जानकारी मृतक के परिजन को दी गई परिजन मायागंज अस्पताल पहुंचे।

 

मो. आजम के बेटे तनवीर ने बताया कि मेरे पिताजी ननिहाल से वापस लौट रहे थे। हम लोग मुहर्रम के जुलूस में शामिल होने लिए शाहजंगी में थे।तभी बायपास पुलिस के द्वारा सूचना मिला कि पिताजी का एक्सीडेंट हो गया है। पिताजी करीब एक माह से ननिहाल में ही रह रहे थे।वह मुहर्रम में शामिल होने के लिए घर लौट रहे थे। घटना के बाद से परिजनों का रोकर बुरा हाल है।

Share This Article