News PR Live
आवाज जनता की

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के बगहा से है। जहां गुरुवार की रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना रामनगर थाना क्षेत्र स्थित चमुआ के पास की है। एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों की को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई। मौत को लेकर आश्वस्त होने के लिए पुलिस ने दोनों युवकों को पीएससी रामनगर पहुंचाया जहां डॉक्टर ने दोनों युवकों को मृत बताया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में भेजने की तैयारी कर रही है।

मृतकों की पहचान शिकारपुर थाना के मरियाहा गांव निवासी राजवंशी के पुत्र संतोष साहनी ( 25 ) और रामनगर थाना क्षेत्र के जुड़ा पाकर निवासी मोचन साहनी के पुत्र दिलीप साहनी (17) के रूप में हुई है। बता दें कि दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। अब तक हादसा किस वाहन से हुई है इसका पता नहीं चल पाया है। दोनों युवकों की पहचान कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद परिजनों को जानकारी दे दी गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.