NEWSPR डेस्क। आज भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के पूर्व संध्या पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय के अटल सभागार में खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। खिलाड़ी सम्मान समारोह का उद्घाटन बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा मौजूद रहे।
इसके अलावा बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी, विधायक मुरारी मोहन झा, मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा एवं भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने भारत रत्न मेजर ध्यानचंद के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। खिलाड़ी सम्मान समारोह में 49 खेलों के 173 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के पूर्व संध्या पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन कर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने बिहार के प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का कार्य किया है। इस सम्मान समारोह से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और वो आने वाले दिनों में सभी अपने खेलों का और बेहतरीन प्रदर्शन कर पाएंगे।
इस अवसर पर बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन कर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने यह साबित कर दिया कि भाजपा सभी वर्ग को साथ ले कर चलती है। आज के इस सम्मान समारोह से बिहार के खिलाड़ियों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। जो आने वाले दिनों में बिहार के लिए मेडल लाने का कार्य करेगा और बिहार का नाम देश के साथ साथ विदेशों में भी रौशन होगा।
इस अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने कहा कि हॉकी के जादूगर भारत रत्न मेजर ध्यानचंद के जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित खिलाड़ी सम्मान समारोह में वैसे सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जो किसी ना किसी खेल में बिहार के लिए मेडल जीतने का काम किए है वैसे 173 खिलाड़ियों को आज सम्मानित कर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया है।
ताकि सभी खिलाड़ियों का मनोबल बना रहे और आने वाले दिनों में वो और लग्न के साथ अपने खेल का प्रदर्शन करें। भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ सदैव खिलाड़ियों के उत्थान हेतु समर्पित रही है। इस अवसर पर स्वागत भाषण कार्यक्रम संयोजक धीरेंद्र सिन्हा, धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम सह संयोजक समृद्ध वर्मा एवं मंच संचालन प्रदेश प्रवक्ता आनंद सिन्हा द्वारा किया गया।