News PR Live
आवाज जनता की

अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी, एक पुलिसकर्मी की मौत..कई घायल

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के दरभंगा से है। जहां नेहरा ओ पी थाना अंतर्गत अतिक्रमण हटाने गए पुलिस दल के ऊपर अतिक्रमणकारियों द्वारा पत्थरबाजी की गई। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं एक पुलिसकर्मी जिनका नाम चेत नारायण सिंह है। उसकी मौत हो गयी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेज नारायण सिंह होमगार्ड के चालक दंगा नियंत्रण कर्मी भी थे। वह भी अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस दल के साथ मौजूद थे। इसी दौरान अतिक्रमणकारियों द्वारा पत्थरबाजी शुरू कर दी गई। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

- Sponsored -

- Sponsored -

चेत नारायण सिंह चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनको पुलिस बल द्वारा उठा कर डीएमसीएच के इमरजेंसी में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में पुलिस बल एवं पुलिस अधिकारियों का लगातार आना जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दरभंगा से रवि झा की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.