अधौरा में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता कार्यक्रम, लोगों को दी गयी जानकारी।

Patna Desk

 

गुरुवार को कैमूर जिले के अधौरा प्रखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित वनवासी सेवा केंद्र के सभाकक्ष में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह कार्यकारी अध्यक्ष बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार ने किया। कार्यक्रम में प्रखंड के दूर देर से लोग पहुंचे हुए थे और इस दौरान कार्यक्रम में आये अधिकारियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को विधिक सेवा प्राधिकार के प्रति जागरूक किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह कार्यकारी अध्यक्ष बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार ने विधिक सेवा प्राधिकार की जानकरी अधौरा के लोगों को दी। कार्यक्रम जिला जज राधेश्याम शुक्ला, कैमूर जिला पदाधिकारी सावन कुमार, एसपी ललित मोहन शर्मा समेत कई मौजूद रहें। इन लोगों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार का स्टॉल लगाया गया था। जिसका अधिकारियों ने अवलोकन किया। वहीं कृषि विभाग द्वारा भी स्टॉल लगाया गया था। कार्यक्रम में दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल भी वितरित किया गया।

Share This Article