News PR Live
आवाज जनता की

अनियंत्रित कार ने सड़क पर मचाया कोहराम, कई लोगों को रौं’द डाला, 2 की हालत गंभीर

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार ने कई लोगों को रौंद दिया। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरो माइल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे आ-जा रहे कई लोगो को रौंद दिया।

जिसके बाद पलभर के लिए मौके पर अफ़रा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं लोगों की भीड़ जुटने लगी, सूचना पर पहुंची अहियापुर थाना की पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया। वही पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

स्थानीय दुकानदार की माने तो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे आ जा रहे आधा दर्जन से ज्यादा लोगो को रौंद दिया, जिसमे दो की हालत गम्भीर बताया गया। अगर पुलिस की मानें तो इस दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल बताये गए हैं जबकि घायल व्यक्ति ने बताया कि साइकल से काम पर जा रहे थे तभी कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

मुजफ्फरपुर से रूपेश की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.