अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे नगरनिकाय के तमाम कर्मचारी, अपनी मांगों को लेकर 7 सितंबर को करेंगे प्रदर्शन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार के नगरनिकाय के कर्मचारियों ने 7 सितम्बर को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का आह्वान कर लिया है। अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर तमाम नगरनिकाय के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा और बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ हड़ताल पर रहेगे।

इसका हड़ताल का कारण उन्होंने अपने द्वारा रखी गई कुछ मांगों को बताया है। उन्होंने सरकार के सामने नगर निकायों में 10 सालों से काम कर रहे दैनिक मजदूरों के सेवा को नियमित करने, समान काम मे समान वेतन, न्यूनतम वेतन 18000 करने, नगर निकाय के कर्मचारियों को सातवां वेतनमान देने की मांग रखी है।

वही संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह ने बताया कि सरकार के अरियल रवैये के कारण मजदूरों की स्थिति बद से बदतर है। लेकिन इस बार लड़ाई आर पार की होगी और हमारी मांगो को हर हाल में मानना होगा।

Share This Article