अपना वीडियो बनाते देख पुलिस वाले ने खोया आपा, शिक्षक पुत्र से मोबाइल लगे छीनने।

Patna Desk

 

भागलपुर,नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के बडिया लालपुर का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुछ युवक के साथ पुलिस वाले छीना झपटी का काम कर रहे हैं। दरअसल बढ़िया लालपुर के रहने वाले शिक्षक नंदकिशोर मंडल का पड़ोसी गोपाल ठाकुर से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। वहीं शिक्षक नंदकिशोर मंडल के द्वारा अपने मकान में दीवाल देने का काम किया जा रहा था। जिसकी सूचना पड़ोसी गोपाल ठाकुर के द्वारा थाने को दे दी गई। जिसके बाल परबत्ता थाना के एएसआई अशोक कुमार मंडल दल बल के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचे। जहां पर नंदकिशोर मंडल शिक्षक के लड़के और भतीजे पुलिस का वीडियो बनाने लगे। जो पुलिस वालों को नगवार लगा और उसके बाद पुलिस के जवानों के द्वारा मोबाइल खेलने के लिए छीना झपटी का दौर शुरू हो गया। वही सवाल उठता है कि पुलिस जब जांच करने के लिए पहुंची थी तो उसे किस बात का डर था कि अगर उनका वीडियो बना लिया जाएगा तो कुछ गलत हो जाएगा। वही पुलिस वाले लगातार वीडियो बनाने वाले युवक से मोबाइल छीनने का प्रयास करते नजर आए।

Share This Article