अपने ही दल के सांसद पर हमलावर हुए पूर्व मंत्री व बीजेपी के कद्दावर नेता, हराने कि तैयारी।

Patna Desk

 

गया,बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता रामाधार सिंह अपने ही दल के औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह पर जबरदस्त हमला बोला है। आज गया में संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर उन्होंने कहा कि अगर 2024 में फिर से उनकी पार्टी बीजेपी सुशील कुमार सिंह को टिकट देती है तो उनकी निश्चित हार होगी। रामाधार सिंह नॉर्थ कोयल नहर को लेकर प्रेस वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की नाकामी और औरंगाबाद सांसद की अज्ञानता के कारण नॉर्थ कोयल नहर में पानी नहीं आ रही है। राज्य सरकार ने जो डीपीआर तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी है उसमें तकनीकी खामियां हैं। जब तक उसमें सुधार नहीं होता है पानी आना संभव नहीं है। श्री सिंह ने औरंगाबाद सांसद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी को बदनाम कर रहे हैं। पिछले 15 वर्षों में 15 कम भी नहीं कर पाए हैं। पार्टी के नीतियों और सिद्धांतों से उनको कोई मतलब नहीं है। वे पार्टी को मजबूत करने के बजाय खुद मजबूत हो रहे हैं। रामाधार सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व से मांग किया कि इस बार सुशील कुमार सिंह के बजाय किसी और को उम्मीदवार बनाएं।

 

वही नीतीश कुमार के द्वारा आज भाजपा नेताओं से दोस्ती का हवाला देने पर कहा कि नीतीश कुमार किसी के दोस्त नहीं हो सकते हैं। भाजपा ने नीतीश कुमार को केंद्रीय मंत्री बनाया और मुख्यमंत्री भी बनाया। भाजपा ने लालू यादव को भी मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन यह लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। नीतीश कुमार बिहार में जातीय दंगा करवाना चाहते हैं।महाभारत करवाना चाहते हैं। भूमिहार राजपूत व ब्राह्मण के जमीनों को संख्या बल के आधार पर हड़पना चाहते हैं। हिन्दू समाज जो बजरंगबली की मुट्ठी की तरह मजबूत है उसे नीतीश तोड़ना चाहते हैं। श्री सिंह ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के एकात्मक मानववाद के सिद्धांत के बिना लोहिया का समाजवाद नपुंसक है। वैसे ही जैसे राजद और जदयू के नेता नपुंसक हैं।

Share This Article