अपराधियों के साथ-साथ नशेड़ियों का तांडव,सरेआम एक महिला की हत्या

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

NEWSPR DESK – नालंदा जिले में अपराधियों के साथ-साथ नशेड़ियों का भी तांडव जारी है। ताजा मामला सोहसराय थाना क्षेत्र इलाके के बड़ी पहाड़ी मंसूरनगर की है जहां सरेआम महिला सुलेखा देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के संबंध में मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि पिछले साल दशहरा पूजा में इसी इलाके के धारो चौधरी को मृतका का पति संतोष चौधरी ने फास्ट फूड की दुकान खोलने के लिए कर्ज के रूप में दिया था। इसी 20 हजार रुपया की मांग सुलेखा देवी और उनके परिजनों के द्वारा लगातार की जा रही थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस बकाया राशि को लेकर पूर्व में भी सुलेखा देवी के पति एवं अन्य रिश्तेदारों के साथ बदमाशों धारों चौधरी ने मारपीट भी की थी। पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी।जिसके बाद इसकी सूचना सोहसराय थाना को भी दी गई थी। मृतक के परिजनों सोहसराय थाना पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि आज महिला पानी भरकर अपने घर लौट रही थी इसी दौरान घर के पास ही नशेड़ियों ने महिला के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटनासे गुस्साये स्थानीय लोगों ने अस्पताल चौराहा को जामकर जमकर बवाल काटा।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article