अपराधियों ने पत्रकार को मारी गोली, आनन-फानन में पत्रकार को किया गया सदर अस्पताल में भर्ती।

Patna Desk

 

सिवान जिला के महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्तिथ  अखबार के पत्रकार राजेश अनल को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मार दी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार घायल पत्रकार राजेश अनल दुकान बंद कर घर जा रहे थे। तभी बीच रास्ते मे ही अज्ञात अपराधियों द्वारा बाइक से जाने कर्म में गोली मार दी गयी। जिनका इलाज सिवान सदर अस्पताल में चल रहा है। वही घायल की हालत ठीक बताई जा रही है। बताते चले कि पत्रकार राजेश अनल पर पहले भी अपराधियों द्वारा जानलेवा हमला किया जा चुका है। आज देर शाम दुकान बंद कर घर जाने के क्रम में अपराधियों ने दो गोली मारी है। जिसमें कमर से लग कर ्जांघ से गोली निकल गई।

घटना की सूचना मिलते है पूर्व सांसद सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव सिवान सदर अस्पताल पहुचें। जिन्होंने इस घटना को लेकर बिहार के मुखिया नीतीश कुमार और जिला प्रशासन पर जमकर बरसे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में पत्रकारों को जाना जाता है जिनके ऊपर हत्या के नियत से गोलीबारी की गई है कल सिवान के सुपौली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन होने जा रहा है और महज 16 घण्टे पहले अपराधियों ने पत्रकार को गोली मारकर नीतीश कुमार और जिला प्रशासन को चुनौती देने का काम किया है वही उन्होंने मांग किया कि अगर जिला प्रशासन और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस चुनौती को स्वीकार करते है तो अविलम्ब अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर उचित करवाई करे।

Share This Article