अपराध की योजना बना रहे 08 अपराधी गिरफ्तार, अवैध हथियार एवं अन्य सामान बरामद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर :  नवगछिया पुलिस को एक बड़ी सफ़लता मिली हैं । इस संबंध में नवगछिया एसपी नें प्रेस वार्ता कर बताया कि थानाध्यक्ष भवानीपुर को सूचना मिली की बहियार गंगा दियारा क्षेत्र में बने अपने बासा में इंदु यादव अपने गिरोह के सदस्य के साथ इकट्ठा होकर डकैती की योजना बना रहे है सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधिक्षक नवगछिया के निर्देशन में एक टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इन्दु यादव मौजमा बहीयार गंगा दियारा में बने बासा का घेराबंदी कर मुसखार का तलाशी लेने पर डकैती की योजना बना रहे कुल 08 व्यक्तियों को संदिग्ध हालत में हथियार एवं अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया गया इस संबंध में भवानीपुर थाना द्वारा सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी व कर्मी को पुरस्कृत किया जायेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article