अररिया में बांग्लादेश मुक्ति संग्राम 1971 के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार आज अररिया कांग्रेस कमेटी कार्यालय गांधी आश्रम में बंगलादेश मुक्ति संग्राम की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर शहीद सैनिकों को श्रधांजलि अर्पित करने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि बंगलादेश के आजादी में भारत का सहयोग और स्व इंदिरा गांधी का मार्ग दर्शन भारत की एकता और गलत के खिलाफ खड़े रहने को दर्शाता है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि इंदिरा गांधी के कार्य को जितना सराहा जाए उतना कम है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा के साथ जिला उपाध्यक्ष औवेस यासीन के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

अररिया से रविराज की रिपोर्ट

Share This Article