अररिया में 60 मत्स्य कृषकों को मुजफ्फरपुर बस के माध्यम से रवाना किया गया, उप विकास आयुक्त द्वारा दिखाई गई हरी झंडी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। अररिया में गुरुवार को समाहरणालय मुख्य द्वार से मत्स्य कृषकों को मुजफ्फरपुर के बेनी बाग चौक स्थित प्रकाश गुड्डू के फीस फॉर्म का भ्रमण के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ उप विकास आयुक्त मनोज कुमार ने रवाना किया।

इसमें अररिया के 60 मत्स्य कृषकों को मुजफ्फरपुर बस के माध्यम से रवाना किया गया। यह राज्य सरकार  मत्स्य निदेशालय बिहार पटना द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम के तहत किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य दूसरे जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों द्वारा किए जा रहे नवीनतम तकनीकी से मत्स्य पालन और विकास कार्य बायो फ्लॉक तकनीकी से मत्स्य पालन मछली सह मुर्गी पालन ,मछली सह बत्तख पालन तथा मत्स्य बीज हैचरी इत्यादि का भ्रमण दर्शन कराना है।

बता दें कि यह कार्यक्रम 2 दिनों का है। उक्त कार्यक्रम का आयोजन जिला मत्स्य पदाधिकारी अररिया द्वारा किया गया।

अररिया से रविराज की रिपोर्ट

Share This Article