अररिया: सीमांचल युवा जागरण मोर्चा ने सड़कों की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, जिला प्रशासन का फूंक दिया पुतला

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन सड़क को लेकर मोर्चा ने जिला प्रशासन का पुतला फूंका है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज सामाजिक संगठन सीमांचल युवा जागरण मोर्चा अररिया ने रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर रोष पूर्ण प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मोर्चा के संस्थापक सह अध्यक्ष गगन कुमार झा ने कहा कि जिला  मुख्यालय के मुख्य सड़कों में से एक सड़क जो अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन होते हुए अररिया नगर परिषद क्षेत्र के कई वार्ड को जोड़ते हुए जिले के कई पंचायतों को जोड़ती है। वही जिला की दूसरी सड़क रानीगंज रोड से गीदरिया रेलवे ढाला से अररिया आर एस जाने वाली सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।

जिससे आए दिन छोटी बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती है। उक्त दोनों सड़क की दयनीय स्थिति विगत कई वर्षों से बनी हुई है। जिसको लेकर मोर्चा ने कई बार जिला के वरीय पदाधिकारी को भी पत्राचार किया है। परंतु अब तक उक्त सड़क के निर्माण को लेकर कोई सार्थक पहल नहीं होते देख सीमांचल युवा जागरण मोर्चा अररिया ने अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन मार्ग पर शांतिपूर्ण तरीके से रोष प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन का पुतला दहन किया। साथ ही जिला प्रशासन अंधी है, यह सड़क नहीं नरक है, जनप्रतिनिधि अंधे और बहरे हैं, जिला प्रशासन हाय-हाय जैसे नारे भी लगाए गए।

वही मोर्चा के इस प्रदर्शन में मोर्चा के उपाध्यक्ष अमित कुमार साह संयोजक शंकर ओझा, अविनाश कुमार उर्फ पप्पू साह, विकास कुमार, राजकुमार, विवेक शाह, मोहम्मद इजाज, रिंकू झा, रूपेश भगत, देव राज, पिंशु वर्मा, बुद्धन पासवान, छोटू चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। मोर्चा के इस आंदोलन मैं आम जनों राहगीरों ने बढ़ चढ़कर  साथ दिया।

अररिया से रविराज की रिपोर्ट

Share This Article