अरवल में मंत्री जनक राम का स्वागत, औरंगाबाद से सहार जाने के क्रम में वलिदाद बाजार में कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर किया स्वागत

Patna Desk

डेस्क। अरवल में रविवार को खान व भूतत्व मंत्री जनक राम का स्वागत किया गया। भाजपा स्वच्छता अभियान के प्रदेश संयोजक पीयूष शर्मा ,अरवल ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गुड्डू चंन्द्रवंशी व अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला व अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया।

इस दौरान मंत्री ने कहा कि यहां के कार्यकर्ता काफी मजबूत व उत्साही हैं। हर समय अपने कार्यों के प्रति जागरूक व संवेदनशील रहते हैं। यहां के कार्यकर्ताओं की निष्ठा सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी लोगों को साथ लेकर सबका साथ सबका विकास के नारे पर काम कर रही है। अवैध बालू के कार्य में संलिप्त  अधिकारियों की इतनी संख्या में कार्रवाई पहली बार बिहार में हुई है। जो गलत करने वाले के लिए एक बहुत बड़ा सबक है।

इस स्वागत कार्यक्रम में जदयू के वरिष्ठ नेता अजय पासवान, पंचायत समिति सदस्य सोनी देवी, भाजपा कार्यकर्ता अरविंद कुमार, विरेन्द्र सिंह, कौशल शर्मा, राजू चौद्धरी,  श्याम प्रसाद विश्वकर्मा,  अरविंद शर्मा, सोनू गुप्ता सहित कई लोग सम्मिलित रहे।

अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट

Share This Article