अविश्वास प्रस्ताव को लेकर प्रखंड कार्यालय के सभागार में उपप्रमुख और प्रखंड विकास पदाधिकारी की अगुवाई में पंचायत समिति सदस्यों के साथ बैठक।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

पिछले दिनों रहुई प्रखंड प्रमुख के खिलाफ नाराज पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सोपा था। जिसके बाद अविश्वास प्रस्ताव को लेकर शुक्रवार को रहुई प्रखंड कार्यालय के सभागार में उप प्रमुख और प्रखंड विकास पदाधिकारी की अगुवाई में पंचायत समिति सदस्यों के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान गहमागहमी भी दिखा। गहमागहमी के बीच पक्ष विपक्ष के लोगों ने एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप भी लगाए। बैठक के दौरान बहुमत शामिल करने के लिए विपक्ष के कुल 10 पंचायत समिती सदस्य शामिल हुए। बैठक में सत्ता पक्ष के पंचायत समिति सदस्य का इंतजार करते रहे। लेकिन सत्ता पक्ष के पंचायत समिति सदस्य बैठक में शामिल नहीं हुए। बीडीओ लक्ष्मण कुमार ने कहा कि प्रमुख के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कहा कि अविश्वास मत साबित करने के लिए 11 पंचायत समिति सदस्य चाहिए लेकिन 10 पंचायत समिति सदस्य शामिल हुए। जिसके कारण लाए गए अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया। वहीं विपक्षी खेमे के लोगो ने प्रखंड विकास पदाधिकारी लक्ष्मण कुमार के ऊपर नियमावली का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article