News PR Live
आवाज जनता की

अवैध संबंध में कारोबारी की हत्या, पड़ोसी में रहने वाली महिला ये प्रेम संबंध की आशंका, मौत के बाद स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। अवैध संबंध के चक्कर में एक कारोबारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताय जा रहा कि निर्माणाधीन मकान में सो रहे जूता कारखाना मालिक की गला रेत कर हत्या की गई है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। मामला आगरा के रकाबगंज इलाके की है।

- Sponsored -

- Sponsored -

शुक्रवार सुबह कारखाना मालिक का लहूलुहान शव निर्माणाधीन मकान में पड़ा मिला है। परिवार के लोगों ने पड़ोस में रहने वाले लड़के और उसके परिवार के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। हत्या के पीछे अवैध संबंधों की आशंका जताई जा रही है। रकाबगंज इलाके में छीपीटोला में रहने वाले 25 वर्षीय सिकंदर मकान बनवा रहा था। इसलिए उसका परिवार पड़ोस में एक मकान किराए पर लेकर रहता है।

गुरुवार रात को परिवार के लोगों के साथ खाना खाने के बाद सिकंदर अपनी निर्माणाधीन मकान में सोने चला गया। सुबह जब वो घर नहीं आया, तो परिवार के लोग निर्माणाधीन मकान में पहुंचे। वो लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। गला कटा हुआ था। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। CO सदर अर्चना सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा कि पड़ोसी की बीवी से उनका अफेयर चल रहा था। जिसके चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.