आंदोलन शुरू काम नहीं तो वोट नहीं…

NewsPR Live

NEWS PR डेस्क – मोकामा टाल क्षेत्र में अभी तक जल-जमाव कायम रहने से नाराज हजारों किसानों का बेमियादी धरना कार्यक्रम आज से शुरु हो गया है।मरांची फसल सुरक्षा समिति के तत्वावधान में मरांची हाई स्कूल में आयोजित इस महाधरना कार्यक्रम में लखनचन्द,औंटा,मरांची,बड़हिया समेत कई इलाकों के हजारों किसानों ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए रोष का आगाज किया।

विधानसभा चुनावी कार्यक्रम का आगाज हो चूका है ऐसे में जनता भी अपनी नाराजगी किसे दिखाएं कोई तो हो मसीहा जो किसानों के दुःख दर्द को समझे।

किसानों का कहना है कि पिछले तीन साल से मोकामा टाल क्षेत्र में जल-जमाव के कारण रबी फसलों की बुआई नहीं हो रही है।इस साल भी अभी तक पूरा टाल क्षेत्र जल-जमाव से आक्रांत है।ऐसे में किसानों ने सरकार के रवैये से दुखी होकर आंदोलन का रास्ता अख्तियार कर लिया है।किसानों ने हर स्तर पर आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।किसानों ने तत्काल जल निकासी नहीं होने पर वोट बहिष्कार का भी निर्णय लिया है.

Share This Article