NEWSPR डेस्क। भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में आज सुबह सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का गाना यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया। बता दें कि यह गाना होली त्योहार पर बना है। इस गाने की शुरुआत होली है… से होती है। गाने के विजुअल एडिशन में अबीर-गुलाल का भी खूब इस्तेमाल किया गया है। इस गाने के रिलीज होते ही खेसारी यादव के चाहने वालों ने छह घंटे में करीब पांच लाख व्यूज पहुंचा दिया।
इस गाने में खेसारी लाल यादव के अलावा अन्य कलाकार नए या कम जाने-पहचाने हैं। इस गाने को कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है। जबकि संगीत टिंकू तूफान केसरी ने दिया है। खेसारी का यह गाना सोमवार की सुबह नौ बजे उनके यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। इसके साथ ही उनके चाहने वालों ने गाने को हाथोंहाथ लिया। छह घंटे में करीब पांच लाख लोग इस गाने को देख चुके हैं।
खेसारी ने इस गाने का लिंक अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया, जिसमें ज्यादातर लोगों ने कमेंट करते हुए उनकी तारीफ और हौसला आफजाई की है। उनकी इस पोस्ट को चार हजार से अधिक लोगों ने रिएक्ट किया है। खेसारी ने एक गाने के रिलीज से एक दिन पहले फेसबुक लाइव में कहा कि यह भोजपुरी के गंवई मिजाज को देखते हुए गाया गाना है। उन्होंने कहा कि प्रशंसक अगर इस गाने को पसंद करते हैं तो और ऐसे और भी गाने गाएंगे। गाने को सरसों के खेतों के बीच भी फिल्माया गया है।