आइसा ने डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपित का फूंका पुतला

Patna Desk

समस्तीपुर में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मुख्य द्वार खुलवाने को लेकर आइसा ने कुलपति का पुतला फूंका। वादाखिलाफ़ी और मुख्य द्वार नहीं खोलने के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। बता दें कि आंदोलन के दूसरे दिन 15 जून को जब आइसा कार्यकर्ता आंदोलन करने पहुंचे तो आंदोलन स्थल पर विश्वविद्यालय के चार सदस्यीय पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल वार्ता करने के लिए पहुंचे थे । विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों के साथ वार्ता हुई थी। वार्ता के दौरान 21 जून की सुबह विश्वविद्यालय का मुख्य द्वार खोलने पर सहमति बनी थी। विवि के पदाधिकारियों के द्वारा कहा गया था कि 21 जून की सुबह विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार को खोल दिया जाएगा। लेकिन 21 जून को विश्वविद्यालय का मुख्य द्वार नहीं खोल कर वादाखिलाफ़ी का परिचय दिया गया। आइसा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुलपति के खिलाफ आंदोलन अब और तेज होगा।

Share This Article