आग लगने से पुआल सहित 2 एकड़ में लगी फसल जलकर राख।

Patna Desk

 

जिले के चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत नरेना गांव में आग लगने से आधा दर्जन से अधिक किसानों के पुआल सहित 2 एकड़ में लगी गेंहू की फ़सल जलकर राख हो गई। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नही चल पाया है।

बता दें कि आग लगी की घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम जब तक पहुंचती तब तक किसानों की फसल जलकर राख हो चुकी थी। नरेना के पीड़ित किसान उपेन्द्र राम ने बताया कि दलकल की गाड़ी देर से पहुची,जो पहुँचने के बाद सिर्फ अपना उपस्थिति दर्ज करा कर चलती बनी। दमकल की गाड़ी के यहाँ से गए हुए घंटे से अधिक हो गया। फिर भी आग की लपटें अभी भी उठ रही है। हम लोगो का घर भी जलने से किसी तरह बचा है। किसानों ने बताया कि हम लोग पुआल मवेशियों के चारा के लिए रखे हुए थे। जो आज आग लगने के कारण जलकर राख हो गया। अब हमलोग अपने मवेशियों को कैसे पालेंगे। घटना देर शाम की बताई जाती है।

Share This Article