आचार संहिता उल्लंघन मामले में पप्पू यादव समेत उनके समर्थक पर प्राथमिकी दर्ज

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

पूर्णिया में आचार संहिता उल्लंघन मामले में पप्पू यादव समेत उनके एक समर्थक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की परेशानियां बढ़ गई है

जिला प्रशासन की अनुमति के बगैर चुनावी पोस्टर लगाकर जनसभा कर रहे थे जिसके बाद जनसभा किये जाने को लेकर थाने में मामले में की गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मामले के तुल पकड़ते ही जिला प्रशासन हरकत में आई। जांच में फोटो और आरोप दोनों सही पाए गए। जिसके बाद पप्पू यादव और उनके एक समर्थक पर कसबा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कसबा थाना क्षेत्र के कॉलेज मैदान के समीप पप्पू चौरसिया नाम के समर्थक के आवास पर एक बड़े हॉल में जिला प्रशासन के अनुमति के बिना ही चुनावी पोस्टर लगाकर पूर्व सांसद पप्पू यादव के द्वारा जनसभा किया गया है। जिसके बाद जिले के डीएम सह जिला निर्वाची पदाधिकारी कुंदन कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।

इस टीम में बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अरुण कुमार सरदार, नगर परिषद कसबा के कार्यपालक पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी अमित कुमार, सीओ रीता कुमारी शामिल रहीं।

पूर्णिया एसपी ने बताया कि अधिकारियों की टीम की जांच में जनसभा की फोटो और वीडियो की सत्यता सही पाई गई। जिसके बाद आचार संहिता उल्लंघन मामले में पप्पू यादव समेत आयोजन कर्ता पर कसबा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article