News PR Live
आवाज जनता की

आज का पंचांग 13 दिसंबर 2022: जानें शुभ और अशुभ मुहूर्त के बारे में।

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 22, शक संवत 1944, पौष, कृष्ण, पंचमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2079। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 28, जमादि-उल्लावल-18, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 13 दिसंबर सन् 2022 ई०। सूर्य दक्षिणायन दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु।

- Sponsored -

- Sponsored -

NewsPRLive- राहुकाल अपराह्न 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। पंचमी तिथि रात्रि 9 बजकर 22 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। आश्लेषा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 2 बजकर 32 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ।

वैधृति योग अगले दिन सुबह 6 बजकर 54 मिनट तक उपरांत विष्कुंभ योग का आरंभ। कौलव करण प्रातः 8 बजकर 6 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 2 बजकर 32 मिनट तक कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 13 दिसंबर 2022 : सुबह 7 बजकर 04 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 13 दिसंबर 2022 : शाम 5 बजकर 25 मिनट पर।

- Sponsored -

- Sponsored -

आज का शुभ मुहूर्त 13 दिसंबर 2022 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 59 मिनट से 2 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 23 मिनट से 5 बजकर 50 मिनट तक। अमृत काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 45 मिनट से 02 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। रवि योग अगली सुबह 2 बजकर 33 मिनट से 7 बजकर 06 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 7 बजकर 5 मिनट से अगली सुबह 2 बजकर 33 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 13 दिसंबर 2022 :

राहुकाल दोपहर 3 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 9 बजकर 9 मिनट से 9 बजकर 50 मिनट तक रहेगा इसके बाद रात्रि 10 बजकर 54 मिनट से 11 बजकर 48 मिनट तक।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.