आज का पंचांग 14 दिसंबर 2022: जानिए कब है शुभ और कब है अशुभ मुहूर्त।

Patna Desk

NewsPRLive-आज मंगलवार को पौष माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। पंचमी तिथि रात्रि 9.21 बजे तक रहेगी। दिन में आश्लेषा व मघा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.07 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.35 बजे होगा। चन्द्रोदय रात्रि में 10.01 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन सुबह 11.06 बजे होगा।

शक संवत – 1944

विक्रम संवत – 2079

कलि संवत – 5123

मास – पौष माह, कृष्ण पक्ष

शुभ -अशुभ मुहूर्त —आज सुबह 9.08 बजे से 9.50 बजे तक दुष्ट मुहूर्त रहेगा। दोपहर 1.17 बजे से 1.58 बजे तक कुलिक योग एवं सुबह 7.46 बजे से 8.27 बजे तक कंटक नामक योग रहेगा। आज कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 9.08 बजे से 9.50 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 10.31 बजे से 11.12 बजे तक एवं यमगंड नामक योग सुबह 9.39 बजे से 10.57 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय आज दोपहर 2.50 बजे से 4.07 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें। आज पूर्व दिशा में यात्रा शूल रहेगा।

 

Share This Article