आज का राशिफल: जानें चन्द्रमा का मीन राशि में गोचर आपको फायदा कराएगा या नुकसान

Patna Desk

NEWSPR DESK- आज चन्द्रमा मीन राशि मे गोचर कर रहे हैंं जोकि गुरु की द्धितीय राशि है। इस कारण से आज मेष राशि के रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

वृष राशि का किसी विवाद हो सकता है। मिथुन राशि को व्यवसाय में लाभ होगा। कर्क राशि का मतभेद दूर होगा। सिंह राशि का सरकारी कार्य मेंं बाधा दूर होगी

 

मेष -आज आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल एवं लाभ मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग करेगे बड़ा काम करने का मन बनायेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य अनुकूल रहेगा। रुके कार्य पूरे होंगे। प्रसन्नता रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय होगा।

वृष- आज आप विवाद को बढ़ावा दें सकते है किसी परिचित व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। दौड़भाग अधिक होगी।नौकरी में सहकर्मी का सहयोग कम मिलेगा। कार्य की अधिकता रहेगी। जल्दबाजी न करें वाणी पर नियंत्रण रखे।

मिथुन- आज आप किसी रचनात्मक कार्य को पूर्ण व सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आयोजन होगा। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता रहेगी। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-बाहर सभी ओर से सफलता तथा प्रसन्नता प्राप्त होगा दिन अच्छा रहेगा।

कर्क- आज आपकी स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी के कामकाज बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। रोजगार मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। साझेदार से मतभेद दूर होंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। लापरवाही न करें।स्वास्थ्य का ध्यान रखे।

सिंह – आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। उत्साह की अधिकता तथा व्यस्तता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कारोबार ठीक चलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है,। माता का ध्यान रखे घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।

कन्या- आज आपको कही से बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। काम करने की इच्छा नहीं होगी आलस्याता रहेगी। विवाद से क्लेश संभव है। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। मेहनत अधिक और लाभ कम रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। घर में तनाव रह सकता है। दूसरे लोग आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे।

तुला-आज आपकी कानूनी अड़चन दूर होकर, स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। धन प्राप्ति का रास्ता सुगम होगा। नौकरी में आराम रहेगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। धार्मिक कार्य अथवा अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।

वृश्चिक- आज आपकी बहुत दिनो से बनी योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा । निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्यभार तथा अधिकार दोनों बढ़ सकते हैं। बाहर जाने की योजना बनेगी। शत्रुओं का पराभव होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। दुसरे का सम्मान करें।

धनु- आज आपकी बहुत दिनो से डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति बनी रहेगी। पडोसी से विवाद हो सकता है।

मकर-आज आप किसी भी विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। गलत संगत से बचें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

कुम्भ-आज आपको चोट व रोग से बाधा संभव है। किसी विवाद में न पड़ें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय अनुकूल है, लाभ लें। प्रमाद न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

मीन-आज आपको कही से अच्छी एवं उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी।पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। फालतू खर्च होगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। कारोबार में लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। भाई ,बहन. का सहयोग मिलेगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा।

Share This Article