News PR Live
आवाज जनता की

आज का राशिफल जाने ग्रहों का दिशा और दशा किस पर पड़ेगा भारी

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR DESK- काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल  ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है,

 

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। धार्मिक गतिविधियों से जुड़कर आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप आत्मविश्वास व साहस भरपूर रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने भाई बंधुओं के प्रति सहयोग बनाए रखें। आज आध्यात्मिकता को बल मिलेगा। आपके संसाधनों में वृद्धि होगी। यदि आपके ऊपर कुछ पुराना कर्ज है,तो आप उसे भी आसानी से उतार पाएंगे,लेकिन आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा,नहीं तो पारिवारिक रिश्तों में तनाव आ सकता है।

 

वृष दैनिक राशिफल

आज का दिन आप धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना होगा। आप आर्थिक लेनदेन के मामले में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के प्रति आप अनदेखी करने से बचे,नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने रक्त संबंधियों से रिश्तों को बढ़ाना होगा। आपका कोई समझौता यदि जल्दबाजी में करेंगे,तो आपको बाद में उसके लिए समस्या हो सकती है। आप किसी सरकारी काम में ढील ना बरतें,नहीं तो समस्या आ सकती है और कार्यक्षेत्र में किसी की बातों पर भरोसा करने से बचें।

 

कन्या दैनिक राशिफल

- Sponsored -

- Sponsored -

आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आपको जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने से बचना होगा। आपकी भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं की भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं,जिसे आपको करने से बचना होगा। आप किसी धार्मिक कार्य में पूरी आस्था व विश्वास से कार्य करेंगे। आपको आज कुछ मामलों में गोपनीयता बनाए रखने होगी। आपकी अपने कुछ करीबियों से आज मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम से आपके अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे।

 

कर्क दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोग आज अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अधिकारियों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ेंगे। आप अपने डेली रूटीन पर पूरा ध्यान देंगे और योग व व्यायाम को पूरी जगह देंगे,लेकिन आवश्यक कार्यों में गति बनाए रखें,नहीं तो वह लटक सकता है। आपको कुछ ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा,जो आपके साथ ठगी कर सकते हैं। व्यापार में आप तालमेल बनाए रखें,यही आपके लिए बेहतर रहेगा। लेनदेन के मामले में आपको किसी पर भी भरोसा नहीं करना है,नहीं तो वह आपके इस भरोसे को तोड़ सकता है।

 

मिथुन दैनिक राशिफल

दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बना रहेगा जिससे आप दोनों के बीच रिश्ता और गहरा होगा। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी के लिए प्रयास करेंगे,तो वह आपको अवश्य मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्य को आप समय रहते पूरा करें। साझेदारी में किसी व्यवसाय को करना आपके लिए अच्छा रहेगा,लेकिन यदि आप किसी नए काम को करें,तो किसी अनुभवी व्यक्ति के नेतृत्व में करें। आपकी अपने कुछ प्रियजनों व करीबियों से मुलाकात अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी कुछ योजनाएं आपको अच्छा लाभ देकर जा सकती हैं। माता-पिता से आप अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते हैं।

 

सिंह दैनिक राशिफल

विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। कला और कौशल से भी आप एक अच्छी जगह बनाएंगे। व्यक्तिगत प्रयासों मे आप सफल रहेंगे। समाज में आपको कुछ श्रेष्ठ लोगों से साथ मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है,जो लोग विदेशों में आपके साथ रह रहे हैं,उनको परिजनो से फोन पर कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। अपने आवश्यक कार्य को आप समय रहते पूरा करें,नहीं तो उनसे समस्या हो सकती है। मित्रों के सहयोग से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.